चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने बड़ा आरोप लगाया है। ईरान के प्रतिनिधि ने कहा कि रविवार को अमेरिका और इजरायल ने उसके परमाणु ठिकाने पर हमला किया। अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (IAEA) में ईरान के राजदूत ने दावा किया कि यह हमला ईरान की नतान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर किया गया।
जब उनसे पूछा गया कि किस परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर नतान्ज का नाम लिया। उधर, ईरान के खिलाफ अमेरिकी और इजरायली सैन्य कार्रवाई जारी रहने के बीच वियना में IAEA के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की इमरजेंसी मीटिंग भी शुरू हो गई है।
IAEA ने स्थिति को गंभीर बताते हुए रेडिएशन के खतरे की चेतावनी दी है। एजेंसी का कहना है कि हालात बिगड़ने की स्थिति में आसपास के कई बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है।
