यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ में उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम आज हेलीकॉप्टर से लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।
राहत की बात यह है कि हेलीकॉप्टर में सवार डिप्टी सीएम समेत सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
