ईरान की ओर से एक बड़ा कूटनीतिक बयान सामने आया है। देश के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने राष्ट्र के नाम टीवी संदेश में कहा कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का फैसला किया है। उन्होंने पड़ोसी देशों से खेद भी जताया और साफ किया कि ईरान का किसी भी देश पर हमला करने का इरादा नहीं है।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने जहां शांति का संदेश दिया, वहीं देश की संप्रभुता को लेकर सख्त रुख भी दिखाया। उन्होंने कहा कि जो लोग ईरान के बिना शर्त सरेंडर का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान ने पड़ोसी देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है। उन्होंने पड़ोसी देशों से खेद भी जताया और कहा कि ईरान एक शांतिप्रिय देश है, जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना चाहता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के मिसाइल हमलों और बढ़ते तनाव के बाद ईरान का यह नरम रुख अंतरराष्ट्रीय दबाव और घरेलू हालात का परिणाम हो सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे क्षेत्र में युद्ध की आशंकाएं तेज हो गई थीं।
इस संबोधन से पहले राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत भी की। बातचीत के दौरान पुतिन ने साफ कहा कि रूस किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए बल प्रयोग के खिलाफ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में तनाव कम होना चाहिए और सभी पक्षों को बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान तलाशना चाहिए।
