किशनगंज से कांग्रेस सांसद Dr. Mohammad Javed ने लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए संकल्प प्रस्ताव पेश किया है।
डॉ. जावेद ने स्पीकर के आचरण पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता और कई अन्य विपक्षी सांसदों को सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाए गए और विवादित मुद्दों पर स्पीकर ने सत्ताधारी पक्ष का समर्थन किया। इस प्रस्ताव पर सदन में करीब 10 घंटे तक चर्चा होने की संभावना है।
Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से विपक्ष के डिप्टी लीडर Gaurav Gogoi ने चर्चा की शुरुआत की।
गौरव गोगोई इस मुद्दे पर बोलने वाले विपक्ष के पहले वक्ता रहे। अपने संबोधन में उन्होंने Supreme Court of India के एक फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि स्पीकर या स्पीकर की कुर्सी पर बैठने वाले व्यक्ति से यह उम्मीद की जाती है कि वह किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करेगा।
