मुरादाबाद। अधिवक्ता समाज मुरादाबाद के तत्वावधान में 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ठाकुर ओमवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम सायं 4:00 बजे अशोक सम्राट नगर स्थित होटल व्यू स्टार के सामने गैलेक्सी बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा।
ठाकुर ओमवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य अधिवक्ता समाज के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। होली के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ता एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देंगे और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह (आईपीएस) तथा पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर रणविजय सिंह उपस्थित रहेंगे। इस दौरान दोनों अधिकारी अधिवक्ताओं के साथ संवाद करेंगे और कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा करेंगे।
ठाकुर ओमवीर सिंह ने कहा कि समारोह के दौरान अधिवक्ता समाज के वरिष्ठ और विशिष्ट योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में रंजीत सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुरादाबाद तथा नीरज सोलंकी एडवोकेट, जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच एवं जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (विधि प्रकोष्ठ) भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने समस्त अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए 9412309103, 9457576565 और 7060049122 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
