मुरादाबाद। थाना भोजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को थाना भोजपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके पति के साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले में पीड़ित को चोटें आईं।
महिला की तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 0075/2026 के तहत धारा 91(2), 191(3), 109(1), 352, 115(2) और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने 10 मार्च 2026 की रात कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में इस्लाम पुत्र अली हसन, निवासी मोहल्ला नावपुर, कस्बा व थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद और इरफान उर्फ पप्पू पुत्र अली हसन, निवासी मोहल्ला नावपुर, कस्बा व थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
