पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी इस बार 294 में से 291 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी, जबकि बाकी 3 सीटें दार्जिलिंग क्षेत्र में सहयोगी दल बीजीपीएम को दी गई हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम—दोनों सीटों से उम्मीदवार बनाया है।
ममता बनर्जी ने दावा किया है कि TMC इस चुनाव में 226 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी।
उम्मीदवारों की बात करें तो पार्टी ने कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है—
चंद्रिमा भट्टाचार्य को दमदम उत्तर, मदन मित्रा को कमरहाटी, फिरहाद हकीम को कोलकाता पोर्ट, कुणाल घोष को बेलेघाटा और डॉ. शशि पांजा को श्यामपुकुर सीट से टिकट दिया गया है।
