मुरादाबाद। जनपद में अपराध एवं अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 22 मार्च 2026 को थाना भोजपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महबूब पुत्र नन्हे निवासी ग्राम मनकुआ मकसूदपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना भोजपुर पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 93/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना सिविल लाइन मुरादाबाद में मु0अ0सं0 586/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल रफी, हेड कांस्टेबल सरवर अली और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी@जफर -INN
