भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की मंजूरी पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को AIIMS में निधन हो गया। वह साल 2013 से कोमा में थे और करीब 13 वर्षों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सहारे जीवन जी रहे थे।
31 वर्षीय हरीश राणा को 14 मार्च को गाजियाबाद स्थित उनके घर से दिल्ली के डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल के पेलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था। इससे तीन दिन पहले, 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में उन्हें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी थी।
