प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन कर दिया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने वहां उपस्थित लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह एयरपोर्ट सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि आप सभी का एयरपोर्ट है।” पीएम के इस संदेश के साथ पूरा माहौल उत्साह और रोशनी से जगमगा उठा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह लगभग 11:30 बजे एयरपोर्ट के अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इसके बाद करीब 12:20 बजे एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के पश्चात पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। एयरपोर्ट का यह पहला चरण हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही संभालने में सक्षम होगा। आने वाले समय में इसे और विस्तारित कर इसकी क्षमता में बड़ा इजाफा किया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को हुआ था और अब उसके पहले चरण का उद्घाटन हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह “डबल इंजन की स्पीड” का ही परिणाम है कि इतनी तेजी से यह परियोजना जमीन पर उतरी.
