मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
थाना भोजपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 0101/2026 के अनुसार, वादी राजकुमार पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम बीजना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम चकबेगमपुर से उनकी अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP21CB0975) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में 29 मार्च को मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 30 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:50 बजे कार्रवाई करते हुए तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गौरव (16 वर्ष), सागर (17 वर्ष) और सचिन कुमार (17 वर्ष) शामिल हैं, जो अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं।
पुलिस टीम ने इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की, जिसमें कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, तीनों बाल अपचारियों का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है@ZAFAR-INN
