आम आदमी पार्टी ने अहम बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद Raghav Chadha को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब पार्टी सांसद Ashok Kumar Mittal को राज्यसभा में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फैसले को लेकर राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भी भेज दिया गया है। पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की भूमिका को लेकर पार्टी के भीतर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि हाल के दिनों में राघव चड्ढा पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर काफी शांत नजर आ रहे थे। उनकी इस खामोशी ने भी सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा दी।
इसी बीच, आबकारी नीति मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राहत मिलने के बाद भी राघव चड्ढा की न तो Arvind Kejriwal से मुलाकात सामने आई और न ही उन्होंने इस पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी। ऐसे में पार्टी के इस फैसले को अंदरूनी समीकरणों में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
