इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से ट्रांसफर कर इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया था। यह फैसला उनके आवास पर कथित तौर पर जले हुए नोट मिलने के विवाद के बाद लिया गया था।
गौरतलब है कि जस्टिस वर्मा ने 5 अप्रैल 2025 को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया था।
