मुरादाबाद। जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को थाना भोजपुर पुलिस ने झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम मिलक पीपलसाना, थाना भोजपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान अतीकुर्रहमान पुत्र शफीक, निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद, कस्बा व थाना भोजपुर, उम्र करीब 54 वर्ष के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सीजेएम न्यायालय मुरादाबाद द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में मुकदमा संख्या 747/26, अपराध संख्या 107/99, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत की गई।
दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। थाना भोजपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी@जफर-INN
