उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 41,424 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं, फिर होमगार्ड एग्जाम सिटी स्लिप 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज करें, जिसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है, जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
