महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में पारित न हो पाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष के रुख पर कड़ी नाराज़गी जताई और उन्हें इस विधेयक के पारित न होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने बिल का समर्थन नहीं कर महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया है।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष के इस रवैये को गंभीर चूक बताते हुए कहा कि इसका राजनीतिक असर भविष्य में देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने इस संदेश को देश के हर कोने तक पहुंचाने पर जोर दिया कि महिलाओं के मुद्दे पर विपक्ष की सोच नकारात्मक रही है।
