ईरान ने अपने पहले के फैसले को पलटते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने की घोषणा कर दी है। शनिवार को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दोबारा प्रतिबंध लागू कर दिए गए। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका ने स्पष्ट किया था कि इस मार्ग को खोलने से उसकी नाकाबंदी खत्म नहीं मानी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने का ऐलान किया था, लेकिन अब उसने अपने रुख में बदलाव कर लिया है।
