आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा में पार्टी के 7 सांसद—राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत—भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। इस संबंध में राज्यसभा चेयरमैन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, जिसमें इन नेताओं के नाम बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल किए गए हैं।
इन 7 सांसदों के शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी की संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिनमें 5 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत हैं।
बीजेपी में शामिल होने वाले आप के सांसदों में अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के नाम शामिल हैं।
