पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाते हुए बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। 294 में से 293 सीटों पर मिले रुझानों के अनुसार, बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 124 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। शुरुआती दो दौर की गिनती में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 1558 वोटों की बढ़त मिली थी, लेकिन तीसरे दौर में ममता बनर्जी ने वापसी करते हुए 898 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। इस सीट पर कुल 20 राउंड की मतगणना होनी है, जिससे मुकाबला अभी पूरी तरह खुला हुआ है।
वहीं असम में भी बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। यहां पार्टी करीब 100 सीटों के आंकड़े के पास पहुंच गई है और 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि अन्य उम्मीदवार 2 सीटों पर लीड में हैं।
