लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज दोपहर 3:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है, जिसमें 8 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। राजभवन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन की ओर से जनभवन गेट नंबर-2 से प्रवेश करने वाले नेताओं और उनके वाहनों की सूची भी जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट विस्तार में 6 नए चेहरों को मंत्री बनाया जाएगा, जबकि 2 मौजूदा राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाया जाएगा।
शपथ लेने वाले नेताओं की सूची
कृष्णा पासवान – वाहन संख्या UP32 MY 0214
मनोज पांडे – vehicle संख्या UP33 BS 2763, UP33 BN 2800
कैलाश राजपूत – वाहन संख्या UP74 AL 5000
सोमेंद्र तोमर – वाहन संख्या UP32 WN 0199
अजीत सिंह पाल – वाहन संख्या UP32 AG 2227, UP78 HR 8070
भूपेंद्र सिंह चौधरी – वाहन संख्या UP14 GA 7200
सुरेंद्र दिलेर – वाहन संख्या UP81 CS 8102, UP32 JY 7900
हंसराज विश्वकर्मा – वाहन विवरण जारी नहीं
राजनीतिक गलियारों में इस कैबिनेट विस्तार को आगामी चुनावी समीकरणों और सामाजिक संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समारोह में सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।
