CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. लंबे इंतजार के बाद छात्रों को अपना रिजल्ट मिल गया है. इस बार कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं.
रिजल्ट में एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है.
- छात्राओं का पास प्रतिशत 88.86% रहा
- छात्रों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया
इस तरह लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 6.73 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है.
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
- यहां आपको CBSE क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा.
- अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
- आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी.
