मुरादाबाद। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन ) मुरादाबाद श्री आनंद निर्मल के नेतृत्व मे दिल्ली रोड और ठाकुरद्वारा रोड पर ओवर स्पीड डंपरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 05 डंपरों का ओवरस्पीड में चालान किए गए। इस अभियान में 06 अन्य ओवरलोड वाहनों को भी संभागीय परिवहन कार्यालय मुरादाबाद तथा थाना पाकबड़ा मुरादाबाद में निरुद्ध किया गया तथा उन पर करीब 03 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन ) मुरादाबाद ने वाहन चालकों विशेष रूप से डंपर चालकों से अपील की है कि वह निर्धारित गति सीमा में ही अपने वाहनों का संचालन करें जिससे कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रभावी प्रवर्तन हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
