पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से हटने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहेंगे। खास बात यह है कि यह फैसला चुनाव प्रचार समाप्त होने के दिन सामने आया है।
वहीं, इस मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम का अंदाजा सभी को पहले से है, इसलिए अब कोई गंभीर प्रचार नहीं दिख रहा। दिलीप घोष ने दावा किया कि राज्य में हिंसा और दबाव की राजनीति खत्म हो रही है और टीएमसी को अपनी हार साफ नजर आ रही है।
