मुरादाबाद। भोजपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 409 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना भोजपुर में मु0अ0सं0 185/2026 के अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यह कार्रवाई 20 मई 2026 की रात करीब 10:45 बजे काशीराम कॉलोनी से आगे आम के बाग के पास कस्बा भोजपुर क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाने आलम पुत्र फारूक निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद तथा हाल निवासी काशीराम कॉलोनी, लवली मैरिज हॉल के निकट, कस्बा एवं थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 409 ग्राम अवैध चरस बरामद करने का दावा किया है। बरामद चरस को सील कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के प्रावधानों का पालन करते हुए की गई। मौके पर बरामदगी फर्द, नमूना मोहर, तोल पर्ची एवं गिरफ्तारी प्रपत्र तैयार किए गए।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जुगेन्द्र तेवतिया, हेड कांस्टेबल कुलदीप अत्री, हेड कांस्टेबल अजेन्द्र तोमर, कांस्टेबल अमजद चौधरी तथा कांस्टेबल लखविंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास फिलहाल प्रकाश में नहीं आया है।
