मुरादाबाद। जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पैंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल की उपस्थिति में एनकार्ड संबंधी कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने “एक युद्ध नशे के विरूद्ध“, “नशा मुक्त भारत अभियान“ तथा “नशे को न जीवन को हॉ“ विषय पर सम्बन्धित विभाग के उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित बेसिक शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूल/कॉलेजों के आस-पास (कम से कम 100 मीटर के अन्दर) पान, गुटखा, सिगरेट आदि की दुकानें संचालित न होने पाये और यदि इस प्रकार की कोई दुकान स्कूल/विद्यालय/कॉलेजों के पास पूर्व से संचालित है तो उसे तत्काल हटवाया जाये।

साथ ही यह भी निर्देश दिये कि ड्रग्स के विरूद्ध जनपद में संचालित प्राइवेट संस्थाओं यथा ब्रह्मकुमारी, गायत्री परिवार व आर्ट ऑफ लिविंग श्री श्री रविशंकर जी आदि को भी इस कार्यकम में सम्मिलित करते हुये नशा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित प्रत्येक मेडिकल स्टोरों पर कम से कम तीन-तीन सी०सी०टी०वी० कैमरे लगवाये जाये तथा नशा मुक्ति केन्द्रों पर भी सी०सी०टी०वी० कैमरे लगवाये जाये और उनकी समीक्षा नियमित रूप से की जाये। समाज में विशेषकर नवयुवकों में बढ़ रही नशे की कुप्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने तथा इस तरह के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों/अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाये तथा नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन कराकर जनता को जागरूक किया जाये। नशीलें पदार्थों के सेवन से विशेषरूप से नवयुवकों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और उनका जीवन उद्देश्यहीन होता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस दिशा में भारत सरकार द्वारा चलाये जाइसका एक अच्छा सा शीर्षक दे दीजिए रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत नशे के विरूद्ध प्रत्येक विभाग द्वारा अनवरत रूप से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे गये तथा प्रत्येक माह की एनकार्ड संबंधी बैठक में की गयी कार्यवाही की समीक्षा की जायेगी।

इस अवसर पर एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
