एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। आरोपी समर्थ सिंह की ओर से पेश वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। अदालत को बताया गया कि समर्थ सिंह अब निचली अदालत में सरेंडर करने के लिए तैयार है।
जबलपुर हाईकोर्ट ने भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा आदेश देते हुए शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम की अनुमति दे दी है। ट्विशा के परिवार ने जांच पर सवाल उठाते हुए री-पोस्टमॉर्टम की मांग की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को नए सिरे से पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं।
