उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज कुमार रावत की शिकायत पर पुलिस ने अजय राय समेत करीब 30 लोगों पर वैमनस्य फैलाने, बिना अनुमति भीड़ जुटाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और रास्ता जाम करने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि अजय राय शुक्रवार को पुलिस की निगरानी से बचते हुए कथित गैंगरेप और अपहरण पीड़ित NEET छात्रा से मिलने महोबा पहुंचे थे। छात्रा से मुलाकात के बाद जब वह लौट रहे थे, तभी उनकी एक बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi, महोबा एसपी शशांक सिंह और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और अजय राय पर तीखा हमला बोला। वहीं अजय राय ने सफाई देते हुए वायरल वीडियो को एआई जनरेटेड और एडिटेड बताया है।
