पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। राजनीतिक हलकों में चर्चित जहांगीर खान को टीएमसी सांसद Abhishek Banerjee का करीबी माना जाता है। वह फाल्टा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी रह चुके हैं।
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव उस समय सुर्खियों में आया था, जब मतदान प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ियों के आरोप लगे और निर्वाचन आयोग को दोबारा मतदान कराना पड़ा। हालांकि, पुनर्मतदान के दौरान जहांगीर खान ने चुनावी मुकाबले से खुद को अलग कर लिया था।
चुनाव के दौरान जहांगीर खान और चर्चित आईपीएस अधिकारी Ajay Pal Sharma के बीच तीखी बयानबाजी भी काफी चर्चा में रही थी। उस समय अजयपाल शर्मा की सख्त कार्यशैली को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म था। इसी बीच जहांगीर खान ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा था, “अगर वह सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं।”
