मुरादाबाद। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिलारी पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के नेतृत्व में थाना डिलारी पुलिस द्वारा गश्त और चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे हरकेश कुमार पुत्र जीवन सिंह निवासी ग्राम चन्दुपुरा, थाना डिलारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना डिलारी में मु0अ0सं0 76/26 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम गौतम एवं हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी@ZAFAR-INN
