मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, गैंगस्टर एक्ट तथा मोबाइल टावर उपकरण चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइंस पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वहीं थाना कटघर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की।

इसके अलावा थाना भोजपुर पुलिस ने मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई को मोबाइल संचार सेवाओं की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
एसएसपी सतपाल अंतिल के नेतृत्व में मुरादाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी@जफर/INN
