मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस द्वारा अशरफ पुत्र बाबू (उम्र 40 वर्ष) एवं इन्साफ पुत्र आबुल हसन (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम लालूवाला, थाना भोजपुर, को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170/135/126 बीएनएसएस के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
वहीं नन्हे पुत्र रईस निवासी ग्राम लालूवाला, राजकुमार पुत्र गोपाली सिंह निवासी ग्राम रुपपुर बहादुरपुर तथा रूप सिंह पुत्र बुद्धा राम निवासी ग्राम मिलक पीपलसाना, थाना भोजपुर को भी शांति भंग की आशंका के मद्देनजर गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध भी धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
भोजपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय, मुरादाबाद के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा@जफर/INN
