ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। अपने संबोधन में स्टारमर ने कहा कि पार्टी के भीतर लगातार यह सवाल उठ रहा था कि क्या वह अगले आम चुनाव में लेबर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय दल और पार्टी के कई नेताओं को उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं रह गया था, इसलिए उन्होंने लोकतांत्रिक भावना का सम्मान करते हुए पद छोड़ने का फैसला किया।
स्टारमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में बिताए गए दो वर्ष उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पार्टी में यहूदी-विरोधी विचारधारा के खिलाफ कार्रवाई की, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देने का प्रयास किया। हालांकि हाल के महीनों में पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष, खराब चुनावी प्रदर्शन और नेतृत्व को लेकर उठे सवालों के चलते उन्होंने माना कि अब पार्टी को नए नेतृत्व की जरूरत है, जो उसे अगले चुनाव की ओर ले जा सके।
