मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू), मुरादाबाद में आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सागर सिक्योरिटी एवं उसके 26 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 1992 से लगातार समर्पण, ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सागर सिक्योरिटी के कर्मचारियों की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवाओं को सराहते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने इसे अपने लंबे सेवा काल के प्रति समाज और सरकार की ओर से मिली महत्वपूर्ण मान्यता बताया।
कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा का मिला प्रतिफल
सागर सिक्योरिटी प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी कर्मचारियों का है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में कर्मचारियों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और यह सम्मान उनकी मेहनत का प्रतिफल है।
प्रबंधन ने बताया कि पिछले तीन दशकों से अधिक समय से संस्था विभिन्न प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इस दौरान संस्था ने गुणवत्ता, अनुशासन और विश्वसनीयता को अपनी प्राथमिकता बनाए रखा है।

संचालिका सूर्या भारद्वाज ने जताया आभार
सागर सिक्योरिटी की संचालिका सूर्या भारद्वाज ने सम्मान प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था के प्रत्येक कर्मचारी की निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले 34 वर्षों से सागर सिक्योरिटी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और संस्था ने हमेशा गुणवत्ता, अनुशासन तथा विश्वास को अपनी पहचान बनाया है।
उन्होंने कहा, “टीएमयू में आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना कार्यक्रम के दौरान मिला यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान केवल सागर सिक्योरिटी का नहीं, बल्कि उन सभी सुरक्षा कर्मियों का है जो दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।”
सूर्या भारद्वाज ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में श्रमिकों और सेवा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों के योगदान को जो सम्मान और पहचान मिल रही है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। इससे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपने कार्य को और अधिक समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिलती है।”
उन्होंने संस्था के सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सागर सिक्योरिटी भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने, कर्मचारियों के कल्याण और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। “हमारा लक्ष्य केवल सुरक्षा सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और सेवा भाव की मजबूत मिसाल कायम करना है,” उन्होंने कहा।
प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
सागर सिक्योरिटी परिवार ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों, सुरक्षा कर्मियों और सेवा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के योगदान को पहचान देना अत्यंत प्रेरणादायक कदम है। इससे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। सागर सिक्योरिटी राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्टता बनाए रखने तथा अपने कर्मचारियों के कौशल विकास और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सागर सिक्योरिटी परिवार ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनकी निष्ठा और समर्पण आगे भी संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे@शांतनु/INN
