मुरादाबाद। थाना भगतपुर क्षेत्र में जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को ग्राम भानपुर गजरौला निवासी अशोक कुमार पुत्र नत्थूलाल ने थाना भगतपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनका रास्ता रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना भगतपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान शनिवार को पुलिस ने आरोपी वाहिद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम उधोपुरा, थाना भगतपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है@जफर/INN
