लखनऊ, उत्तर प्रदेश। सहारा समूह (Sahara Group) के कर्मचारियों ने बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर लखनऊ में सहारा सिटी परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया है। नाराज कर्मचारियों ने परिसर के सातों गेटों पर अंदर से ताला जड़ दिया और उन्हें वेल्डिंग करके बंद कर दिया है। इसके साथ ही, कर्मचारियों ने परिसर की बिजली और पानी की सप्लाई भी रोक दी है, जिससे पूरी कॉलोनी में अंधेरा छाया हुआ है।
