मुरादाबाद। भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल क्रियान्वयन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जिलास्तरीय डीसीएचबी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी/अधीक्षक एवं जनपद स्तरीय जनगणना अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही जनगणना से संबंधित दायित्वों एवं प्रक्रियाओं का निर्धारित मानकों के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए@शांतनु/INN
