प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर उनके प्रभाव की सराहना करते हुए भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान का उल्लेख किया।
पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों के बीच विशेष सम्मान है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनका महत्वपूर्ण प्रभाव है। उन्होंने भारत और रूस के संबंधों को मजबूत बनाने में मोदी की भूमिका की प्रशंसा की।
रूसी राष्ट्रपति ने अपनी हालिया भारत यात्रा का जिक्र करते हुए नई दिल्ली में हुए स्वागत और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत महत्वपूर्ण रही और इससे कई सकारात्मक परिणाम सामने आए।
पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत और रूस अपने मित्र देशों के साथ सहयोग को आगे भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
