मुरादाबाद। पंचायत भवन परिसर में सूचना विभाग द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। एमएलसी श्री जयपाल सिंह व्यस्त, मुरादाबाद शहर विधायक श्री रितेश गुप्ता, महापौर श्री विनोद अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने पूरे प्रदर्शनी परिसर का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों एवं प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया।
उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक कार्यक्रमों तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी सरल और सहज तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं पात्रता के संबंध में जागरूक हो सकें।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है@शान्तनु/INN
