मुरादाबाद। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर (MCT&HRC) द्वारा स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई वेलनेस पहल के तहत अत्याधुनिक टेनिस और पिकलबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन किया जा रहा है।
यह उद्घाटन समारोह 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शाम 7:00 बजे विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कांठ रोड, मुरादाबाद परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शजोगेन्द्र कुमार – IPS (IG/PTS, उत्तर प्रदेश पुलिस) होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार रण विजय सिंह – PPS (SP सिटी, मुरादाबाद) और भास्कर कुमार – PPS (CO, सिविल लाइंस, मुरादाबाद)मौजूद रहेंगे।
मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर के सचिव डॉ. नीरज विनोद खन्ना ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य यह है कि “हेल्थ फॉरएवर एंड फॉर एवरीवन” थीम के तहत खेल, फिटनेस और वेलनेस कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश गेट नंबर 5 और 6, अंबेडकर नेचर पार्क के सामने से होगा और समारोह के उपरांत रात्रि भोज का आयोजन किया गया है।
ट्रस्ट के चेयरमैन कमल चंद्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन जे.पी. सिंह, सचिव नीरज विनोद खन्ना, नोडल ऑफिसर नजमुल इस्लाम, संयुक्त सचिव शैलेश खन्ना और कोषाध्यक्ष रोहित ढल ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है@शांतनु/INN
