मुरादाबाद। रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद कुंवर आकाश सिंह ने प्रशिक्षु DySP को पुलिस कार्यालय का भ्रमण कराया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारी को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कराते हुए उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, कार्यप्रणाली और विभिन्न शाखाओं के दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षु DySP को बताया गया कि पुलिस कार्यालय की अलग-अलग शाखाएं किस प्रकार पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस दौरान विभिन्न शाखाओं में होने वाले कार्यालयीन एवं प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव, पुलिस व्यवस्था से जुड़े दायित्वों और विभागीय समन्वय के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षु अधिकारी ने शाखाओं की कार्यप्रणाली को समझते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रशिक्षु DySP को पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर समन्वय के महत्व से अवगत कराया। भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस कार्यालय की व्यावहारिक कार्यप्रणाली और विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारियों की जानकारी देना रहा@जफर/INN
