मुरादाबाद। नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी मंडी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक सरोकार और जनजागरूकता से जुड़े संदेश आम लोगों तक सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर महामंत्री एवं भोजपुर मंडल प्रभारी श्याम बिहारी शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी मंडी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न संदेश लोगों तक पहुंचाए।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे सहज और प्रभावी माध्यमों के जरिए महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महंत सुंदर गिरी महाराज, मंडल उपाध्यक्ष लेखराज सैनी, अमरदेव, अमरजीत सिंह, मंडल महामंत्री मनीराम कश्यप, जयप्रकाश सिंह, मंडल मंत्री नितिन कुमार, शुभम सैनी, इस्तेकर, राजू, सुरेश सिंह, कृष्णा सैनी, मुजफ्फर बादशाह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। समापन पर कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया@जफर/INN
