मुरादाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मंडलायुक्त ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा, स्वच्छता, ईमानदारी और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी@शांतनु/INN
