मुरादाबाद। शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने परिसर में संचालित गतिविधियों, व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए एकेडमिक ब्लॉक, एडमिन ब्लॉक सहित विभिन्न निर्माणाधीन भवनों का बारीकी से निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवनों में शेष एवं चिन्हित कमियों को देखा। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भवन खंड को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित कमियों को यथाशीघ्र दुरुस्त कराते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि भवनों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से संपादित की जा सके।
जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न भवनों, परिसर की व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवशेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भवन खंड द्वारा अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय भवन का लगभग 97 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए कार्य में तेजी लाई जा रही है।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने तथा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं एसएसपी को विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई@शांतनु/INN
