शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को हुए CJP के प्रदर्शन को लेकर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रदर्शन के आयोजकों के साथ 400-500 अज्ञात CJP समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में क्राइम नंबर 515/26 के तहत FIR दर्ज की गई है। मामले में BNS की धारा 189 और 223 के अलावा महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(1)(3)/135 लगाई गई है।
पुलिस के अनुसार, FIR प्रदर्शन के आयोजकों और मौके पर मौजूद बताए जा रहे 400-500 अज्ञात समर्थकों/प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
