मुरादाबाद। “पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होने के साथ समाज की समस्याओं और आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पत्रकारों के हितों से जुड़ा कोई भी मामला सामने आया तो उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।”

यह बात विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के मंडलीय कार्यालय में आयोजित ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ एवं पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार को श्रमजीवी पत्रकारों के लिए बेहतर वेतन व्यवस्था के साथ-साथ पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। पत्रकारों से संबंधित किसी भी उचित मुद्दे को वह संबंधित मंच पर उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वह अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने रखने के साथ-साथ शासन और प्रशासन को भी आईना दिखाने का कार्य करता है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

न्यू सैनिक लॉ कॉलेज के डायरेक्टर नफीसुल हसन फौजी ने कहा कि यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन जिस तरह एकजुट होकर पत्रकारों के हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए काम कर रही है, वह सराहनीय है। पत्रकार समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की ने संगठन की गतिविधियों और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यूनियन पिछले 82 वर्षों से पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। संगठन भविष्य में भी पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को बुलंद करने के अपने संकल्प को दोहराया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पत्रकारिता के लिए युवा पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने इसे अपने लिए प्रोत्साहन बताते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन तमीम अहमद ने किया।
इस अवसर पर मुर्तजा इकबाल, परवेज खान, नासिर पास एडवोकेट, उमेश लव, प्रमोद कुमार पथिक, नईम चौधरी, रविंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद रूशान तुर्की, भूरे अली, मोहसिन सिद्दीकी, नाजिम मंसूरी, मोहम्मद दानिश, अब्दुल रहीम, शहजाद अनवर शम्सी, डॉ. फसीउर्रहमान बेग, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद जफर अली, मोहम्मद नासिर तुर्की, जाकिर अली बेग, मुअज्जम अली, जाकिर हुसैन, मोहम्मद सुहैल, नकी अहमद, नफीस अहमद, आसिफ वारसी, मोहम्मद शाजेब अंसारी, प्रशांत कुमार शर्मा, आसिफ चौधरी, सरमीन खान, नजाकत अली, फैजान अली, फिरासत चौधरी, रेहान अंसारी, अयूब खान, मोहम्मद कैफ, बीपी उपाध्याय, रिजवान अली, राजेश कुमार भाटिया, शान-ए-आलम, वसीम खान, वसीम अकरम, मोहम्मद शाहिद, नरेश, अमरदीप, मोहम्मद अजहर, गुलाम मुस्तफा, कामरान अली, मोहम्मद वाजिद पाशा, असलम अंसारी, शाहरुख आलम, राजपाल सिंह, मोहित कुमार, पप्पू चौधरी, मोहम्मद अरशद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे@जफर/INN
