मुरादाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोजपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, छह जिंदा कारतूस, 32 बोर की एक अवैध पिस्टल मैगजीन सहित, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 28 अक्टूबर को की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक जोनसन कुमार अपने हमराह हेड कांस्टेबल शिव कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम इस्लामनगर से ग्राम मोहब्बतपुर जाने वाली सड़क पर पड़ने वाले मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र कामेंद्र, निवासी ग्राम सेरुआ धर्मपुर, थाना सिविल लाइंस, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए।
दो हथियारों के साथ दस जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस द्वारा जारी विवरण के मुताबिक, आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर और उसके छह जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा, एक 32 बोर की अवैध पिस्टल मैगजीन सहित तथा चार जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। पुलिस ने एक काले-नीले रंग का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना भोजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 478/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2)(b) और आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक जोनसन कुमार, हेड कांस्टेबल 1137 शिव कुमार और कांस्टेबल 1050 अंकित कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी है@जफर/INN
