पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? उन्होंने कहा कि बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा. पीएम मोदी ने कहा, “RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है. आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए. आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं. RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है.
सीतामढ़ी रैली में पीएम मोदी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान ‘जंगल राज’ को 65 वोल्ट का झटका लगा है. चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है. बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है. आप लोगों में इन 3 मिनट में अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है. यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है.
सीतामढ़ी की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता अब ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से विपक्षी नेताओं की नींद उड़ चुकी है.
पीएम मोदी ने कहा कि वह मां सीता की पावन भूमि पर हैं, जहां उन्हें 8 नवंबर 2019 की याद आती है – जब उन्होंने प्रार्थना की थी कि अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रामलला के पक्ष में आए. उन्होंने कहा, “मां सीता के नाम से की गई प्रार्थना कभी असफल नहीं होती, और अदालत ने भी रामलला के पक्ष में फैसला दिया.”
सीतामढ़ी रैली में पीएम मोदी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान ‘जंगल राज’ को 65 वोल्ट का झटका लगा है. चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है. बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है. आप लोगों में इन 3 मिनट में अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है. यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है. RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है. आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए. आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं. RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है.’
