भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला आज (8 नवंबर) ब्रिस्बेन के द गाबा में है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता है और भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया है.
भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है. इस मुकाबले को जीतने पर वो टी20 सीरीज अपने नाम कर लेगी. दोनों टीमों के बीच कैनबरा टी20 मैच बारिश के चलते धुल गया था. फिर ऑस्ट्रेलिया ने मेलर्बन टी20 मैच को 4 विकेट से जीता. भारतीय टीम ने इसके बाद जबरदस्त वापसी करते हुए होबार्ट (5 विकेट) और गोल्ड कोस्ट (48 रन) टी20 मैच में कंगारू टीम को पराजित किया.
भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- मिच मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और एडम ज़म्पा.
