राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम एक बार फिर दहशत में डूब गई. शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस ने अब तक 9 लोगों की मौत और 20 के घायल होने की पुष्टि की है. घायलों को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और स्थिति पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली.
घायल और मृतकों की सूची

डॉक्टरों ने अब तक 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है.
धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ी 5 से 6 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं. चश्मदीदों के मुताबिक, एक इको वैन के पास अचानक विस्फोट हुआ. आसपास की दुकानों और वाहनों के शीशे टूट गए. पुलिस को शुरुआती जांच में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट के संकेत मिले हैं, लेकिन अभी तक विस्फोट का कारण और जिम्मेदारों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की जांच में एक अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, जिस हुंडई i-20 कार में धमाका हुआ, उसे कई बार बेचा गया था. उसका पुलवामा कनेक्शन भी सामने आ रहा है.
जांच एजेंसियों को पता चला है कि इस i-20 कार को कई बार खरीदा और बेचा गया था. सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह गाड़ी पुलवामा के रहने वाले तारिक को बेची थी.
सूत्रों के मुताबिक, कार की खरीद-फरोख्त में फर्जी कागजातों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया था, जिससे कार के असली मालिक की पहचान अभी तक साफ नहीं हो पाई है. यह फर्जीवाड़ा ब्लास्ट की साजिश में शामिल लोगों के इरादों पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
