बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन नहीं हुआ है. एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा ने इसे कंफर्म किया है. हालांकि इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री समेत फैंस को शॉक दे दिया था. बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
ईशा ने लिखा- मीडिया लगातार झूठी खबरें फैला रहा है, मेरे पिताजी स्थिर हैं और स्वस्थ हो रहे हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को कुछ निजी समय दें. पापा के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.
हेमा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- जो कुछ हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है. कैसे जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज पर अच्छी तरह प्रतिक्रिया दे रहा है और स्वस्थ हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है. कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें.
वहीं दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने 10 नवंबर की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर की मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की थी. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने धरम जी की चिंता की, जो इस समय अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में हैं. उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है. हम सब उनके साथ हैं. मैं आप सभी से दुआ करने की अपील करती हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.’
